शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8160 पर, सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक गिरा

पांच दिन से जारी बढ़त को खत्म करते हुए मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की थी लेकिन उसे कायम रखने में सफल नहीं हुआ। आज बीएसीई सेंसेक्स (Sensex) 57.64 अंक या 0.22% की गिरवाट के साथ 26,667.96 पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्च स्तर 26,837.20 रुपये का रहा। वहीं दिन का निचला स्तर 26,561.58 का रहा था। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 18.40 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 8,160.10 रुपये पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,213.60 तक ऊपर गया जबकि दिन का निचला स्तर 8,134.30 का था। आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, औद्योगिक, बैंकिंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर टेलीकॉम,फार्मा,आईटी, एफएमसीजी, टेक्नोलॉजी और केपिटल गुड्स के शेयर में गिरावट आयी। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.43% ऊपर 16.0450 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार मिला-जुला बंद हुआ और यूरोपीय बाजार में सुस्त कारोबार हो रहा हैं।
छोटे-मंझोले शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14 की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.42% की गिरावट आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अच्छे तिमाही नतीजों के बाद टाटा मोटर्स में 8.95%,टाटा स्टील में 3.51%, एसबीआई में 3.12%, मारुति में 2.33%, एचडीएफसी में 1.30% और अदाणी पोर्ट्स में 1.21% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भी सन फार्मा में 6.13%, गेल में 2.31%,टीसीएस में 2.29%, आईटीसी में 1.40%, भारती एयरटेल में 1.33% और ओएनजीसी में 1.26% की गिरावट आयी। आज निफ्टी 50 के 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 22 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख