शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 160 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 8200 के पार

कल गिरावट के साथ बंद होने के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की है।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,667.96 अंक की तुलना में आज 16.5 अंक ऊपर 26,684.46 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद लगभग 10.23 बजे सेंसेक्स 160.55 अंक (0.60%) की तेजी के साथ 26,828.51 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 47.40 अंक (0.58%) की मजबूती के साथ 8,207.50 पर चल रहा है। आज इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.76% की गिरावट के साथ 15.7625 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयर भी हरे निशान पर है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.62% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.68% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.60% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.86% की मजबूती है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.99%, एशियन पेंट्स में 2.43%, आईटीसी में 2.10%, टीसीएस में 1.74%, भारती एयरटेल में 1.59% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.53% की बढ़त है। वहीं टाटा मोटर्स में 0.94%, एचडीएफसी बैंक में 0.47%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.43%, कोल इंडिया में 0.24%, एनटीपीसी में 0.17% और एचडीएफसी में 0.03% गिरावट है। निफ्टी 50 के 37 शेयर आज हरे निशान पर है जबकि 19 शेयर लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख