शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त, नैस्डेक कंपोजिट 4.19 अंक ऊपर

बुधवार को आयी अमेरिका ऑटो बिक्री और मुद्रास्फीति से संबंधित आर्थिक आँकड़ों की रिपोर्ट का सकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा और इसमें हल्की तेजी रही।

रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले महीने वैश्विक विनिर्माण के कमजोर रहने के बावजूद अमेरिकी विनिर्माण में लगातार तीसरे महीने भी तेजी रही, जिसके बाद कल अमेरिकी बाजार के शेयरों ने कमजोरी के बाद वापसी की।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.47 अंक (0.01%) की बढ़त के साथ 17,789.67 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.19 अंक (0.08%) की मामूली बढ़त दिखी और यह 4,952.25 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.37 अंक (0.11%) की बढ़त हुई और यह 2,099.33 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 650 करोड़ शेयरों मं लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों का यह आंकड़ा औसतन 700 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.18% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख