शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 94 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुयी।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,777.45 अंक की तुलना में आज 56.09 अंक की बढ़त के साथ 26,833.54 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब एक घंटे बाद 10.48 बजे सेंसेक्स 94.67 अंक (0.35%) की बढ़त के साथ 26,833.54 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 29.90 अंक (0.36%) की तेजी के साथ 8,230.95 पर चल रहा है। आज इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 0.86% की गिरावट के साथ 15.2225 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.33% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.63% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 0.73% ऊपर चल रहा है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 2.44%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.05%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.47%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.16%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.05% और ओएनजीसी में 1.04% की बढ़त है। वहीं एचडीएफसी में 0.65%, अदाणी पोर्ट्स में 0.47%, डॉ.रेड्डीज में 0.47%, ऐक्सिस बैंक में 0.44%, ल्युपिन में 0.34% और इन्फोसिस में 0.13% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 36 शेयर आज हरे निशान पर है जबकि 14 शेयर लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख