शेयर मंथन में खोजें

गेल (Gail) खरीदें : एसएमसी (Smc)

एसमसी ग्लोबल ने गेल को 382-385 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 405-415 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 370 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 17 जून 2016 को गेल का शेयर 387.25 रुपये पर बंद हुआ। 25 अगस्त 2015 को यह शेयर 260.05 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 25 जून 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 417.90 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 357.68 रुपये पर चल रहा है।दैनिक चार्ट पर इस शेयर ने उलटा सिर और कंधा बना लिया है और अपने कीमत और मात्रा में वृद्धि के साथ यह ऊपर की ओर बढ़ने में कामयाब रहा। इसकी गति को देखते हुए ब्रोकिंग फर्म का मानना है निकट भविष्य में यह शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर 418 रुपये तक पहुंचने में सफल रहेगा। (शेयर मंथन 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख