शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8,475 के नीचे फिसलने पर कमजोरी : इडेलवाइज

शुक्रवार को निफ्टी 50 (Nifty 50) के 8,600 के मुकाम के पास पहुँचने पर बाजार में थोड़ी मुनाफावसूली हुई और निफ्टी 0.28% गिरावट के साथ 8,541 पर बंद हुआ।

हालाँकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को शुरुआत सकारात्मक रही और जल्दी ही निफ्टी 8,594 तक चढ़ गया। मगर यह शुरुआती बढ़त को इसके आगे नहीं ले जा सका और वहाँ से तेजी से फिसल गया। बाद में यह नीचे के स्तरों पर एक छोटे दायरे में बँधा रहा।
इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि बाजार में यह कमजोरी आईटी क्षेत्र में हुई बिकवाली की वजह से आयी। कारोबार की मात्रा औसत से ज्यादा रही और बाजार में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1:2 का रहा, यानी एक चढ़ने वाले शेयर की तुलना में गिरने वाले 2 शेयर थे। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) बढ़ कर 15.6% पर रहा।
इडेलवाइज की इस तकनीकी रिपोर्ट में कहा गया है कि दैनिक चार्ट पर निफ्टी ने एक स्पिनिंग टॉप कैंडल संरचना बनायी है, जो बाजार में अनिश्चितता और यहाँ से एक गिरावट की संभावना को दिखाती है। लिहाजा इसका कहना है कि अभी खरीदारी सौदों को लेकर सावधानी बरतने में समझदारी होगी। मोमेंटम ऑसिलेटर हद से ज्यादा खरीदारी की सीमा पर होने के संकेत दे रहे हैं, जो निकट भविष्य के लिए सावधान रहने का ही संकेत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाँ मौजूदा तेजी में निफ्टी 8,650 की ओर बढ़ता दिख रहा है, वहीं 8,475 के नीचे फिसलना गिरावट की चाल का संकेत होगा। लिहाजा वैसी स्थिति में छोटी अवधि के खरीदारी सौदों से निकल जाना बेहतर होगा। निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 21 दिनों के ईएमए (8,339) पर है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख