शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 25.96 अंक ऊपर

मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ, जिसमें डॉव जोंस ने लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल की।

इसके अलावा कल वैश्विक आर्थिक विकास की उम्मीदों में आयी कमीं औऱ नेटफ्लिक्स के कमजोर तिमाही नतीजों से एसऐंडपी 500 अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25.96 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 18,559.01 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 19.41 अंक (0.38%) की गिरावट दिखी और यह 5,036.37 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.11 अंक (0.14%) की कमजोरी आयी और यह 2,163.78 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 560 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 750 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.32% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख