शेयर मंथन में खोजें

दायरे का कारोबार, निफ्टी (Nifty) 8,650 तक जाने की आशा : इडेलवाइज

शुक्रवार के सत्र में निफ्टी (Nifty) केवल 59 अंक के छोटे दायरे में सिमटा रहा और अंत में 0.37% की बढ़त के साथ 8,541 पर बंद हुआ। पिछले 9 सत्रों से निफ्टी 8475-8595 के दायरे में अटका हुआ है।

इडेलवाइज सिक्योरिटीज का कहना है कि निफ्टी जब भी ऊपर या नीचे की ओर इस दायरे को तोड़ेगा तो एक मजबूत चाल बनेगी। इसने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) 15.5% पर बंद हुआ और जुलाई सीरीज के निपटान (एक्सपायरी) से पहले यह 15-16% के बीच झूलते रहने की संभावना है।
इडेलवाइज के मुताबिक साप्ताहिक आधार पर निफ्टी ने एक छोटे दायरे वाली कैंडल बनायी है, जो हल्का नुकसान दर्शाते हुए थमने का संकेत दे रही है। दायरे के अंदर चल रही गतिविधि के कारण मोमेंटम ऑसिलेटर सपाट हो गये हैं, हालाँकि उनका रुझान अभी सकारात्मक ही है। इडेलवाइज का कहना है कि निकट भविष्य के लिए उसका नजरिया सकारात्मक ही है और निफ्टी ऊपर की ओर 8,650 का स्तर छू सकता है। वहीं नीचे की ओर अहम सहारा 8,475 पर है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख