शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त, निक्केई लगातार 17वें सत्र में चढ़ा

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं।

रविवार को जापान में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के गठबंधन की जीत के बाद निक्केई लगातार 17वें सत्र में मजबूत स्थिति में है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.31 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 25.61 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 21,830.78 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 156.43 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 28,311.40 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.10% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.13% की मजबूती दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख