शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के पहले दिन टूटा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 85 अंक कमजोर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

बाजार में कमजोरी का मुख्य कारण मर्क में गिरावट और वह रिपोर्ट रही, जिसमें अमेरिकी सांसदों के कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के क्रमिक चरण में चर्चा की बात सामने आयी है। पूरे कारोबार में करीब 660 करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई, जो पिछले 20 कारोबारी सत्रों के औसतन 600 करोड़ शेयरों से काफी अधिक रहे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 85.45 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 23,348.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.3 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 6,698.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.24 अंक या 0.32% की कमजोरी के साथ 2,572.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.46% ऊपर 54.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख