शेयर मंथन में खोजें

पिछले 30 दिनों में इन शेयरों में आयी 62% तक की गिरावट

पिछले एक महीने (25 जनवरी से 23 फरवरी) में भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आयी है।

इस अवधि में सेंसेक्स में 1,908 और निफ्टी 578 अंक टूटा है। खास कर 1 फरवरी को आये बजट में दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ पर कर की घोषणा का काफी नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। इस दौरान कई शेयरों में भारी गिरावट आयी, जिनमें कई कंपनियों की ही नकारात्मक खबर के कारण नीचे गिरे। जैसे कि शेयर मूल्यांकन से छेड़छाड़ की खबर के कारण वकरांगी का शेयर 62.4% कमजोर हुआ। इसके अलावा पीसी ज्वेलर में 40.7%, पीएनबी में 37.3%, इलाहाबाद बैंक में 26%, अबान ऑफशोर में 26%, आईएफसीआई में 24.7%, बिड़ला कॉर्पोरेशन में 24% और बैंक ऑफ इंडिया में 23.8% की कमजोरी दर्ज की गयी।
वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शिप्ला मेडीकेयर, सिटी नेटवर्क्स, टीटागढ़ वैगंस, नैटको फार्मा, ग्रेफाइट इंडिया, देना बैंक, सिंडिकेट बैंक और एपीएल अपोलो 20.5% से 22.9% तक नीचे गिरे। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख