शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने खोयी शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स महज 24 अंक ऊपर

मगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, मगर शुरू में ही ऊपरी स्तरों से नीचे गिर गया।

आज सरकारी बैंक और वित्तीय शेयर दबाव में है, जबकि ऑटो, आईटी औऱ फार्मा शेयर अच्छी स्थिति में है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 34,445.75 के बंद भाव के मुकाबले 34,558.56 पर शुरुआत की। पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 24.20 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 34,469.95 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,582.60 के बंद भाव की तुलना में 10,615.20 पर खुल कर इस समय 11.35 अंक (0.11%) की वृद्धि के साथ 10,593.95 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति अच्छी नहीं है। बीएसई मिडकैप में 0.12% की कमजोरी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.13% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.29% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.07% की मजबूती हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों पर गौर करें तो रिलायंस में 1.58%, यस बैंक में 1.51%, भारती एयरटेल में 1.49%, डॉ रेड्डीज में 1.30% और टीसीएस में 1.27% की बढ़त है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक में 1.18%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.01%, ऐक्सिस बैंक में 0.91%, अदाणी पोर्ट्स में 0.65% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.64% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 27 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 22 कमजोर स्थिति में हैं। इसका 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख