शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी, डॉव जोंस 299 अंक लुढ़का

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पोवेल के नये बयान से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी।

पोवेल ने इस साल उम्मीद से ज्यादा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिये हैं। उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक रुझान दर्शाने के साथ ही कहा कि आँकड़ों से मुद्रास्फीति पर उनका विश्वास मजबूत हुआ है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 299.24 अंक या 1.16% की कमजोरी के साथ 25,410.03 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.11 अंक या 1.23% की गिरावट के साथ 7,330.35 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 35.32 अंक या 1.27% की कमजोरी के साथ 2,744.28 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.43% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 63.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख