शेयर मंथन में खोजें

मिश्र घातू निगम (Mishra Dhatu Nigam) की बीएसई पर कमजोर शुरुआत

सरकारी कंपनी मिश्र घातू निगम (Mishra Dhatu Nigam) का शेयर बीएसई (BSE) पर 3.3% की कमजोरी के साथ सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के शेयर ने 90 रुपये के आईपीओ इश्यू के भाव की तुलना में 87 रुपये पर शुरुआत की। हालाँकि इसके बाद शेयर में मजबूती आयी है और करीब 11 बजे यह इश्यू स्तर के मुकाबले 0.85 रुपये या 0.94% की हल्की गिरावट के साथ 89.15 रुपये पर है।
बता दें कि 21 से 23 मार्च तक खुले कंपनी के आईपीओ (IPO) को 1.21 गुना आवेदन मिले थे। 438 करोड़ रुपये के इश्यू में 4,87,08,400 के मुकाबले मिश्र घातू निगम को 5,90,66,850 शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। इनमें क्यूआईबी (QIB) के आरक्षित हिस्से को सर्वाधिक 1.96 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को महज 12% और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 72% आवेदन भेजे गये। मिश्र धातू निगम के आईपीओ इश्यू में 87-90 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख