शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) में 200 अंक से ज्यादा की तेजी

मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।
कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतरीन रहने के चलते निवेशकों में उत्साह बना रहा। नेटफ्लिक्स ने ग्राहकों की संख्या में आशा से अधिक वृद्धि हासिल की, जिससे यह शेयर सूचकांक में सबसे तेज रहा। इसी तरह गोल्डमैन सैक्स, जॉनसन ऐंड जॉनसन और यूनाइटेड हेल्थ जैसी कंपनियों ने भी अनुमानों से बेहतर नतीजे दिखाये, जिससे इनके शेयर भावों में उछाल आयी। 
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) 214 अंक या 0.87% चढ़ कर 24,787 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 29 अंक या 1.07% की मजबूती आयी और यह 2,706 पर पहुँचा। वहीं तकनीकी शेयरों का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (NASDAQ Composite) 125 अंक या 1.74% की उछाल दर्ज करते हुए 7,281 पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख