शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस 83 अंक फिसला

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार पर टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ी चिंताएँ हावी रहीं और बढ़ती ब्याज दरों ने भी निवेशकों को आशंकित किया।

ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग (TSMC) ने दूसरी तिमाही में अपनी आमदनी को लेकर जो अनुमान जाहिर किये, उनसे बाजार में यह चिंता उभरी कि टेक्नोलॉजी क्षेत्र निकट भविष्य में दबाव में रह सकता है। साथ ही सरकारी बॉन्डों के यील्ड में वृद्धि होने से भी बाजार में चिंता बढ़ी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) में 83 अंक या 0.34% की गिरावट आयी और यह 24,665 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 16 अंक या 0.57% फिसल कर 2,693 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57 अंक या 0.78% की गिरावट दर्ज करते हुए 7,238 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख