शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में मजबूती, नैस्डैक में कमजोरी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में मजबूती आयी, जबकि नैस्डैक कमजोरी के साथ बंद हुआ।

वित्तीय, ऊर्जा और रक्षा शेयरों में मजबूती के सहारे एसऐंडपी 500 में बढ़ोतरी हुई। अमेरिकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनावों को लेकर निवेशक सतर्क भी हैं। अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 190.87 अंक या 0.76% की बढ़त के साथ 25,461.70 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.14 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 7,328.85 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.25 अंक या 0.56% की मजबूती के साथ 2,738.31 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.46% की बढ़त के साथ 73.17 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख