शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के मुनाफे में 326.2% की जबरदस्त उछाल

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) का मुनाफा 326.2% बढ़ा।

2017 की समान तिमाही में 67.90 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 289.42 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,373.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 10% अधिक 2,610.33 करोड़ रुपये रही।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स का एबिटा भी 125.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 317.5% की शानदार वृद्धि के साथ 523.06 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,476 आधार अंक बढ़ कर 20% रहा। कंपनी को नतीजों को इनपुट लागत और प्रोविजन में गिरावट से भी काफी सहारा मिला। सालाना आधार पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स की इनपुट लागत 27.5% की गिरावट के साथ 667.8 करोड़ रुपये और प्रोविजन 41.6% घट कर 148.3 करोड़ रुपये के रह गये।
हालाँकि कंपनी की अन्य आमदनी 63.4% की गिरावट के साथ 69.7 करोड़ रुपये और कर व्यय 47% अधिक 163.1 करोड़ रुपये के हो गये।
दूसरी तरफ बीएसई में कल हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयर भाव पर नतीजों का काफी अच्छा असर पड़ा। कंपनी का शेयर 944.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में 129.20 रुपये या 16.35% की मजबूती के साथ 919.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,184.00 रुपये और निचला स्तर 740.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख