शेयर मंथन में खोजें

क्रिसमस (Christmas) के कारण बीएसई, एनएसई आज रहेंगे बंद

मंगलवार को क्रिसमस (Christmas) के कारण बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) बंद रहेंगे।

धातु और सर्राफा सहित सभी होलसेल कमोडिटी बाजार भी आज बंद हैं। इसके अलावा फोरेक्स (Forex) और कमोडिटी फ्यूचर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
वहीं इससे पहले सोमवार को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,742.07 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,859.66 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,910.67 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 271.92 अंक या 0.76% की गिरावट के साथ 35,470.15 पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,754.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,780.90 पर खुल कर 90.50 अंक या 0.54% की गिरावट के साथ 10,663.50 पर बंद हुआ। कल निफ्टी का निचला स्तर 10,649.25 पर रहा।
साथ ही कल अमेरिकी बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 653.17 अंक या 2.91% की जोरदार गिरावट के साथ 21,792.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 140.07 अंक या 2.21% की कमजोरी के साथ 6,192.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 65.52 अंक या 2.71% की गिरावट के साथ 2,351.10 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 6.64% की गिरावट के साथ 50.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख