शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और रुपये में मजबूती से चढ़ा बाजार

वैश्विक बाजारों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से बुधवार को बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

आज डॉलर के मुकाबले 70.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 70.05 पर खुला। वहीं अमेरिका-चीन के बीच हो रही वार्ता के जरिये व्यापार करार होने की संभावना से एशियाई और अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बीच घरेलू बाजार में बैंक, वाहन और वाहन शेयरों में सर्वाधिक खरीदारी हो रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,980.93 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,181.37 पर खुल कर 9.25 बजे सेंसेक्स 186.83 अंक या 0.52% की मजबूती के साथ 36,167.76 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,802.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,862.40 पर खुल कर 51.90 अंक या 0.48% की वृद्धि के साथ 10,854.05 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजार भी शुरुआती सत्र में मजबूत स्थिति में हैं। बीएसई मिडकैप में 0.38% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% की मजबूती दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.30% की बढ़त है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 37 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख