शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें सत्र में चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस पहुँचा 24,000 के ऊपर

फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के मिले-जुले बयान के बीच गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार पाँचवे कारोबारी सत्र में मजबूती आयी।

पॉवेल ने अपने बयान में अन्य नीति निर्माताओं के विचारों को दोहराया कि फेड ब्याज दर बढ़ाने में संयंम रखेगा। मगर साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट काफी हद तक छोटी रहेगी। उन्होंने अमेरिकी ऋण आकार को लेकर चिंता भी जतायी।
वहीं डिपार्टमेंट स्टोर कंपनी मैसीज ने 2019 के लिए अपनी समान-स्टोर बिक्री के अनुमान में कटौती की, जिससे बाजार मे तेजी सीमित रही और कंपनी का शेयर 17.69% लुढ़का।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122.8 अंक या 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 24,001.92 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.99 अंक या 0.42% की मजबूती के साथ 6,986.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.68 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 2,596.64 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.39% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 61.68 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख