शेयर मंथन में खोजें

चीन का निर्यात घटने की चिंता से फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

दरअसल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के निर्यात में अप्रत्याशित गिरावट के कारण निवेशकों के बीच वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर डर बढ़ गया है। दिसंबर में चीन के निर्यात में पिछले 2 सालों में गिरावट आयी है। साथ ही चीन के आयात में भी गिरावट दर्ज की गयी। निवेशकों में अमेरिकी में शुरू होने वाले वित्तीय नतीजों के सत्र को लेकर भी चिंता है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 86.11 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 23,909.84 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.56 अंक या 0.94% फिसल कर 6,905.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.65 अंक या 0.53% की कमजोरी के साथ 2,582.61 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.53% की गिरावट के साथ 58.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख