शेयर मंथन में खोजें

ब्रेक्जिट समझौते पर टेरीजा मे की हार से दबाव में एशियाई बाजार

ब्रेक्जिट समझौते पर ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की हार से एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।

ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर मंगलवार को हुए मतदान में टेरीजा मे को हार का सामना करना पड़ा। समझौते के पक्ष में 202 वोटों के मुकाबले 232 सांसदों ने प्रस्ताव का विरोध किया।
उधर चीन के अधिकारियों ने देश की धीमी होती अर्थव्यवस्था के लिए अधिक प्रोत्साहन के संकेत दिये, जिससे निवेशकों में मंदी को लेकर चिंता कम हुई। चीनी अधिकारियों के बयान और तकनीक एवं इंटरनेट शेयरों में आयी मजबूती के सहारे कल अमेरिकी बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।
इस बीच भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 140.97 अंक या 0.69% की कमजोरी के साथ 20,414.32 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 85.21 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 26,745.07 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.24% की कमजोरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.14% की वृद्धि दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.13% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख