शेयर मंथन में खोजें

मजबूत रोजगार आँकड़ों के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

चीन के साथ व्यापार के मोर्चे पर प्रगति और मजबूत रोजगार आँकड़ों से बाजार को सहारा मिला।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.36 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 26,424.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 46.90 अंक या 0.59% की वृद्धि के साथ 7,938.69 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.35 अंक या 0.46% की वृद्धि के साथ 2,892.74 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.34% की बढ़ोतरी के साथ 70.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।बता दें कि लगातार दूसरे हफ्ते अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली। सप्ताह में एसऐंडपी 500 और डॉव जोंस दोनों में करीब 2% की मजबूती आयी, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 2.7% ऊपर चढ़ा। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख