शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में आयी मजबूती, डॉव जोंस में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

डॉव जोंस में गिरावट आयी, जबकि एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में वृद्धि दर्ज की गयी। जानकारों का अनुमान है कि 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे 2016 के बाद से किसी भी तिमाही के कमजोर परिणाम हो सकते हैं। इस अनुमान से कल औद्योगिक शेयरों में बिकवाली देखी गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 83.97 अंक या 0.32% की कमजोरी के साथ 26,341.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15.19 अंक या 0.19% की वृद्धि के साथ 7,953.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.03 अंक या 0.10% की वृद्धि के साथ 2,895.77 पर बंद हुआ। एसऐंडपी लगातार आठवें सत्र में ऊपर चढ़ा, जो अक्टूबर 2017 के बाद इसकी सबसे लंबी तेजी है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 71.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख