शेयर मंथन में खोजें

जारी रह सकती है तेजी की उड़ान, अहम स्तरों से नीचे लॉन्ग पोजीशन से निकलना उचित : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क इंडेक्स में मंगलवार (05 दिसंबर) को सकारात्मक रैली जारी रही। इसके तहत निफ्टी 168 अंक और सेंसेक्स 424 अंकों की बढ़त बनाकर बंंद हुए।

सेक्टरों में देखें तो, ऊर्जा, धातु और सार्वजनिक बैंक के स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, बाजार में मजबूती होने के बावजूद आईटी और डिजिटल स्टॉक में मुनाफावसूली दर्ज की गयी। तकनीकी तौर से छोटी अवधि में बाजार का रुझान खरीदारी का बना हुआ है। मौजूदा स्तरों पर साप्ताहिक चार्ट पर ब्रेकआउट जारी रहने के संकेत हैं और एकदिनी चार्ट पर अपट्रेंड बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। 

हमारा मानना है कि सूचकांक जब तक 20700/69000 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक सकारात्मक रुझान जारी रहेगा। 20700 के ऊपर रहने पर सूचकांक में 20950-21000/69600-69800 के स्तर तक रैली देखने को मिल सकती है। इसके विपरीत, 20700/69000 से नीचे कारोबारियों के लिए लॉन्ग पोजीशन से निकलना उचित रहेगा।  20700 के नीचे फिसलते ही सूचकांक में 20600-20500/68700-68400 के स्तर तक इंट्राडे करेक्शन आ सकता है। बैंक निफ्टी में 47900-48000 के स्तर पर अगला प्रतिरोध, जबकि 46300-46400 के स्तर पर सपोर्ट उभर सकता है।

(शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख