शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक और घरेलू घटनाओं पर रहेगी नजर, तिमाही नतीजों से संकेत लेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (07 फरवरी) को निफ्टी की सकारात्मक शुरुआत हुई थी, मगर सत्र के दौरान इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया और ये 21931 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। 

आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी सेक्टर में तीसरी तिमाही के अच्छे  नतीजों की बदौलत तेजी रही, जबकि आईटी में पिछले कुछ सत्रों की तेजी के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कुल मिलाकर बाजार में गुरुवार को रिजर्व बैंक की बैठक से पहले सतर्क कारोबार हुआ। 

आर्थिक पक्ष पर अमेरिका के खुदरा बिक्री के आँकड़े और चीन के सीपीआई आँकड़े आज जारी होंगे। निवेशकों को कंपनियों के तिमाही नतीजों से संकेत मिलेगा। गुरुवार को बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलआईसी (LIC) के तिमाही नतीजे आयेंगे, जिसमें नये बिजनेस प्रीमियम में स्वस्थ वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।  

(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख