शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक झुकाव के साथ कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (12 फरवरी) को भारतीय बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही, मगर बिकवाली के दबाव और वैश्विक संकेतों के अभाव में ये लाल निशान में आ गये। 

निफ्टी जहाँ 166 अंक (0.80%)  के नुकसान के साथ 21616 के स्तर पर बंद हुआ। व्यापक बाजार में तीव्र गिरावट रही और निफ्टी मिडकैप 100 2.5%, निफ्टी स्मॉल  4% की गिरावट के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव दर्ज करने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX) 4% की उछाल के साथ 16 के स्तर पर पहुँच गया। आईटी और फार्मा क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्र के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू में पिछले कुछ महीनों की तेज रैली और इनमें कई के कमजोरी तीसरी तिमाही नतीजों के बाद जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली।   

बाजार में घरेलू स्तर पर खुदरा महँगाई दर और आईआईपी आँकड़ों से पहले  कारोबार आज सतर्क नजर आ रहे थे। एशियाई बाजारें में चंद्र नव वर्ष के मौके पर हफ्तेभर के अवकाश की वजह से वैश्विक संकेत ठंडे रहे, जिससे वैश्विक निवेशक हाशिये पर रहे। कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि निकट समय में आजार नकारात्मक झुकाव के साथ कंसोलिडेट करेंगे।

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख