शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्ती जारी रहने का संकेत, अहम स्तरों के नीचे घटायें पोजीशन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (12 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली रही। निफ्टी 166 अंक और सेंसेक्स 523 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

पीएसयू बैंक और मीडिया क्षेत्र के सूचकांक में तीव्र करेक्शन देखने को मिला और दोनों 4% नीचे आ गये। हालाँकि, कमजोर बाजार हालात के बावजूद चुनिंदा आईटी स्टॉक में खरीदारी आयी। तकनीकी नजरिये से बाजार में धीमी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। एकदिनी चार्ट पर सूचकांक नीचे हैं और दैनिक चार्ट पर इसमें सुस्ती की कैंडल बनी है, जो मौजूदा स्तरों से कमजोरी जारी रहने का संकेत दे रही है। 

व्यापारियों के लिए 21850/71750 का स्तर ट्रेंड तय करने वाला स्तर होगा। इसके नीचे बाजार 21500-21400/70700-70400 के स्तर तक टूट सकते हैं। इसके उलट, 21850/71750 के ऊपर बाजार का रुझान बदल जायेगा और ये सूचकांक को छोटी अवधि में 22000/72200 की तरफ लेकर जा सकता है। 

बैंक निफ्टी 44800 के थोड़ा ऊपर बंद हुआ, जिससे यह 44600/45000 के छोटे दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है। हालाँकि, 44600 के स्तर के नीचे ये 44400 या 44200 के स्तर तक चला जायेगा। हम 21550 के नीचे निफ्टी को और 44600 के नीचे बैंक निफ्टी को बेचने का सुझाव देते हैं। अगर निफ्टी में 21750/21800 के स्तर तक उछाल आती है तो अपनी पोजीशन घटानी चाहिए।  

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख