शेयर मंथन में खोजें

बड़े दायरे में रह सकता है बाजार, यूएस महँगाई दर के आँकड़े होंगे अहम : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारत के खुदरा महँगाई दर के आँकड़े तीन महीने के निचले स्तर 5.10% पर रहे, इसके बाद  निफ्टी में मंगलवार (13 फरवरी) को पिछले दिन के नुकसान से अच्छी वापसी देखने को मिली। सूचकांक 127 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ  21743 के स्तर पर बंद हुआ। 

धातु क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बैंकिंग और वित्तीय सेवा के स्टॉक में सबसे ज्यादा तेजी रही। पिछले कुछ सत्रों में मुनाफावसूली देखने के बाद पीएसयू सेक्टर में तीव्र उछाल आयी। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज 20 लाख रुपये के बाजार पूँजीकरण का स्तर पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गयी।   

एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में आज तिमाही पुनर्ववस्था देखने को मिली, जिससे 1 अरब डॉलर तक के पैसिव विदेशी निवेश आने का रास्ता बन सकता है। एमएससीआई समीक्षा के बाद एनएमडीसी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, यूनियन बैंक, बीएचईएल और पंजाब नेशनल बैंक के स्टॉक केंद्र में रहे। दो दिनों के तीव्र करेक्शन के बाद व्यापक बाजार में कुछ रिकवरी दिखी।

सकारात्मक संकेतों के अभाव में और मिलेजुले तिमाही नतीजों से बाजार को कोई समर्थन नहीं मिलने से आगे निफ्टी बड़े दायरे में रह सकता है। आज देर शाम आने वाले अमेरिकी महँगाई दर के आँकड़ों पर अब सभी की नजरें होंगी, क्योंकि यूएस फेड के ब्याज दरों पर नजरिये को देखते हुए इनकी बहुत अहमियत है। 

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख