शेयर मंथन में खोजें

दुविधा में बाजार, खरीदारी के अहम स्तरों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (05 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में दायरे में गतिविधि देखने को मिली थी। इसके साथ ही निफ्टी 40 अंक और सेंसेक्स 195 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में पीएसयू बैंक सूचकांक का प्रदर्शन बेहतर रहा और इसमें 2.5% की उछाल आयी, जबकि आईटी इंडेक्स में 1.5% की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी रूप से सूचकांक ने  एकदिनी करेक्शन और तेजी के साथ वापसी के बाद 22275/73400 के स्तर के आसपास समर्थन लिया। दैनिक चार्ट पर सूचकांक में दोजी कैंडल बनी है, जो तेजी और सुस्ती के बीच दुविधा की ओर इशारा कर रही है।

अब कारोबारियों के लिए 22200 और 22100/73200-72900 के स्तर पर अहम समर्थन दायरा आयेगा। 22450/74000 के स्तर के ऊपर बाजार 22500-22600/74200-74500 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, 22150 के स्तर के नीचे बाजार में करेक्शन बढ़ सकता है।

बैंक निफ्टी लचीला है और 47750 के ऊपर ये 48000/48350 के स्तर तक जा सकता है। इसमें 47100 और 46900 के स्तर पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में 47200 के स्तर के आसपास खरीदारी का कॉन्ट्रा नजरिया अपना सकते हैं। ऐसे में 22100 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 22250/22200 के स्तरों पर खरीदारी की रणनीति बनानी चाहिए।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख