शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में 5.5% से ज्यादा की गिरावट

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में आज 5.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

शनिवार 04 मई को डीएचएफएल के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें एक या अधिक किस्तों में 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। निदेशक मंडल ने "प्रतिभूति जारी करने के लिए विशेष समिति" का भी गठन किया है, जो पूँजी जुटाने के माध्यम,
कीमत, नियम और स्थितियों पर फैसला लेगी। हालाँकि पूँजी जुटाने की खबर से डीएचएफएल के शेयर को सहारा नहीं मिल रहा है।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 141.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 140.00 रुपये पर खुल कर दबाव में है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 7.95 रुपये या 5.62% की कमजोरी के साथ 133.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,192.68 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 690.00 रुपये और निचला स्तर 97.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख