शेयर मंथन में खोजें

शानदार नतीजों से करीब 17% चढ़ा जी लर्न (Zee Learn) का शेयर

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जी लर्न (Zee Learn) के मुनाफे में 79.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले साल इसी तिमाही में 17.43 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने इस साल समान अवधि में 31.28 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस दौरान जी लर्न की शुद्ध आमदनी भी 89.77 करोड़ रुपये से 84.18% की वृद्धि के साथ 165.34 करोड़ रुपये हो गयी।
बता दें कि जी लर्न ने बीते शुक्रवार को अपने नतीजे घोषित किये थे, जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर देखने को मिला। कंपनी के शेयर में आज जोरदार मजबूती आयी।
साल दर साल आधार पर ही जी लर्न का तिमाही एबिटा 36.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.76% की बढ़ोतरी के साथ 51.9 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में जी लर्न का शेयर 22.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 23.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 26.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 3.75 रुपये या 16.85% की बढ़ोतरी के साथ 26.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 847.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 42.00 रुपये और निचला स्तर 21.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख