शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने बेची गृह फाइनेंस (Gruh Finance) में हिस्सेदारी

आरबीआई (RBI) की शर्तों को पूरा करने के लिए एचडीएफसी (HDFC) ने मार्च और मई महीनों में ग्रुह फाइनेंस (Gruh Finance) में हिस्सेदारी बेची है।

एचडीएफसी की तरफ से यह जानकारी शुक्रवार को दी गयी। कंपनी ने गृह फाइनेंस के 4.47 करोड़ से अधिक शेयरों (6.10% चुकता पूँजी) की बिकवाली की।
एचडीएफसी ने 28 मार्च को गृह फाइनेंस के 1.22 करोड़ शेयरों को 260.07 रुपये और 24 मई यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ शेयरों को 310.12 रुपये प्रति की दर से बेचा।
बता दें कि बंधन बैंक के साथ विलय के लिए आरबीआई के नियमों को पूरा करने के लिए एचडीएफसी ने गृह फाइनेंस में हिस्सेदारी घटायी। एचडीएफसी के अनुसार शेयरधारक होने के नाते शेयर विनिमय अनुपात के आधार पर विलय के बाद बंधन बैंक में कंपनी 15% हिस्सेदारी हासिल करने के योग्य है। हालाँकि आरबीआई ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह बंधन बैंक में विलय के बाद 9.9% या उससे कम हिस्सेदारी रखे। मार्च में आरबीआई ने बंधन बैंक और एचडीएफसी की सहायक कंपनी गृह फाइनेंस के विलय को हरी झंडी दिखा दी थी।
शुक्रवार को बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 11.90 रुपये या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 2,127.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,66,235.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,209.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख