शेयर मंथन में खोजें

बेहतर नतीजों के बावजूद लुढ़का डिविस लैब (Divis Lab) का शेयर

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में डिविस लैब (Divis Lab) का मुनाफा 10.6% अधिक रहा।

261.6 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 289.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,088 करोड़ रुपये से 15.5% की बढ़त के साथ 1,256.4 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 6.4% बढ़ कर 411.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 281 आधार अंकों की गिरावट के साथ 32.7% रहा।
डिविस लैब के नतीजों पर ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि हर मामले में कंपनी के वित्तीय परिणाम अनुमान से कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने डिविस लैब की 1,305.6 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 410 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
शनिवार को नतीजों की घोषणा के बाद आज डिविस लैब के शेयर में कमजोरी दिख रही है।
बीएसई में डिविस लैब का शेयर 1,762.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,729.50 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे डिविस लैब के शेयरों में 139.85 रुपये या 7.94% की गिरावट के साथ 1,622.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 43,149.26 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख