शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू बिक्री में 26% की भारी गिरावट

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू मई बिक्री में साल दर साल आधार पर 26% की गिरावट आयी है।

मई 2018 में 54,290 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कंपनी ने 40,155 इकाइयाँ बेचीं। इनमें घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 36,806 इकाई से 20% घट कर 29,329 इकाई रही, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 17,489 इकाई के मुकाबले 38% गिर कर 10,900 इकाई रह गयी। इसके अलावा टाटा मोटर्स का निर्यात 58% की जोरदार गिरावट के साथ 1,563 इकाई रह गया।
मई में निर्यात में भारी गिरावट के लिए टाटा मोटर्स ने जो कारण बतायें हैं, जिनमें बांग्लादेश और नेपाल में खुदरा बिक्री में कमी, सार्क देशों में उच्च स्टॉक और मध्य-पूर्व में कमजोर कारोबार हैं।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 172.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 170.00 रुपये पर खुला। मगर नकारात्मक शुरुआत के बाद टाटा मोटर्स के शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा है।
करीब 11.55 बजे टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.00 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 173.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 50,081.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 315.00 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख