शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) शुरू करेगा रेपो दर आधारित आवास ऋण सेवा

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

बैंक 01 जुलाई रेपो रेट आधारित आवास ऋण देना शुरू करेगा। जानकारों के मुताबिक अपने होम-फाइनेंसिंग उत्पादों के मूल्य निर्धारण को केंद्रीय बैंक नीति दर से जोड़ कर एसबीआई उपभोक्ता ऋणों में पारदर्शिता की नयी शुरू करने जा रहा है।
इससे पहले एसबीआई ने अल्पकालिक ऋण और बड़ी बचत जमा दरों को रेपो दर से जोड़ा है।
हाल ही में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार तीसरी बार रेपो दर में कुल मिला कर 0.75% की कटौती की है। इससे रेपो दर 5.75% पर आ गयी है। अब रेपो दर घटने पर एसबीआई का आवास ऋण भी लगातार सस्ता होगा। रेपो दर में कोई बदलाव न होने की स्थिति में एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें भी स्थिर रहेंगी।
बीएसई में एसबीआई का शेयर 341.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की मजबूती के साथ 345.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 347.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 10 बजे एसबीआई के शेयरों में 3.55 रुपये या 1.04% की मजबूती के साथ 345.20 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,08,479.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 364.00 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख