शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 100 मेगावाट की परियोजना में निवेश

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) 100 मेगावाट की परियोजना में निवेश करेगा।

एनटीपीसी ने घोषणा की है कि कंपनी को जिला पेडापल्ली, तेलंगाना में 100 मेगावाट की रामागुंडम फ्लोटिंग सौर पीवी परियोजना के फेज -1 में निवेश करने की मंजूरी मिल गयी है।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद एनटीपीसी का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 135.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 135.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 135.55 रुपये तक चढ़ा और 133.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 133.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,32,042.87 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.19 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख