शेयर मंथन में खोजें

कर्मचारियों के साथ समझौते की घोषणा से कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) का शेयर मजबूत

जहाज निर्माता कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयर में करीब 1% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कोचीन शिपयार्ड ने अपने कर्मचारियों के साथ एक दीर्घकालिक वेतन समझौता किया है, जो 01 अप्रैल 2017 से प्रभावी होगा और 10 वर्षों के लिए मान्य होगा। इससे पहले ट्रेड यूनियनों के साथ किया गया समझौता 31 मार्च 2017 तक वैध था।
गौरतलब है कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच लंबी बातचीत के बाद मौजूदा समझौता हुआ है। कंपनी ने पहले ही उपयुक्त प्रावधानों तैयार करके अपने खातों में मजदूरी में वृद्धि कर ली है।
बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 383.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 387.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 388.60 रुपये रहा है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 3.00 रुपये या 0.78% की तेजी के साथ 386.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,087.32 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 468.00 रुपये और निचला स्तर 333.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख