शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री और उत्पादन में बढ़ोतरी, शेयर एक महीने के शिखर पर

साल दर साल आधार पर मई में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले साल मई में 21.2 लाख टन के मुकाबले 2019 की समान अवधि में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 43.39% बढ़ कर 30.4 लाख टन हो गया। वहीं एनएमडीसी की बिक्री 23.1 लाख टन की तुलना में 45.88% बढ़ कर 33.7 लाख टन हो गयी।
वहीं चालू वित्त वर्ष के पहले 2 महीनों (अप्रैल-मई) में देखें तो एनएमडीसी का उत्पादन 45.3 लाख टन से 31.12% की वृद्धि के साथ 59.4 लाख टन और बिक्री 45.3 लाख टन के मुकाबले 33.99% की बढ़ोतरी के साथ 60.7 लाख टन रही है।
बिक्री और उत्पादन बढ़ने का एनएमडीसी के शेयर पर सकारात्मक असर साफ दिख रहा है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 105.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 107.00 रुपये पर खुला।
अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 109.35 रुपये रहा है, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव भी है। करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयरों में 3.00 रुपये या 2.85% की बढ़ोतरी के साथ 108.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,233.29 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 124.30 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख