शेयर मंथन में खोजें

कारोबार के दौरान पाँच सालों के निचले स्तर तक गिरा यस बैंक (Yes Bank)

आज यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 5.5% से ज्यादा गिर कर बंद हुआ। सत्र के दौरान बैंक का शेयर 101.40 रुपये पाँच सालों के निचले स्तर तक भी गिरा।

101.40 रुपये का भाव मई 2014 के बाद से बैंक के शेयर का सबसे निचला स्तर है।
प्रबंधन स्तर और संपत्ति गुणवत्ता की चिंताओं के बीच पिछले एक साल में यस बैंक के शेयर का मूल्य 70% कम हो गया है। जानकारों का मानना है कि कर्ज में डूबी कंपनियों में बैंक का एक्सपोजर होने के कारण निवेशक चिंतित होकर इसके शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार एक ब्रोकिंग फर्म ने मंगलवार 18 जून को पेश की अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि यस बैंक का कर्ज में डूबी कंपनियों में 7,590 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है, जिसमें मार्च 2019 तक डीएचएफएल में 3,700 करोड़ रुपये और जेट एयरवेज में 550 करोड़ रुपये शामिल हैं। इनमें जेट एयरवेज के लेनदार कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया के तहत कर्ज वसूलने के लिए एनसीएलटी का रुख करने का ऐलान कर चुके हैं।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 109.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 109.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 101.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 6.05 रुपये या 5.54% की कमजोरी के साथ 103.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 23,922.60 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख