शेयर मंथन में खोजें

55.3% घटा आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का बस-ट्रक निर्यात

साल दर साल आधार पर जून में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के बसों और ट्रकों (संयुक्त) के निर्यात में 55.3% की भारी गिरावट आयी है।

कंपनी का बस-ट्रक निर्यात 819 इकाई से घट कर 366 इकाई रह गया। वहीं घरेलू स्तर पर भी आयशर की बस-ट्रक बिक्री 5,496 इकाई से 24.7% की गिरावट के साथ 4,136 इकाई रह गयी। इस लिहाज से कंपनी की जून में कुल बस-ट्रक बिक्री 6,315 इकाई की तुलना में 28.7% कम 4,502 इकाई रही।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर जून में आयशर मोटर्स के वोल्वो (Volvo) ट्रकों की बिक्री भी 75 इकाई से 10.7% गिर कर 67 इकाई रही। इस तरह कंपनी की कुल जून बिक्री 6,390 इकाई के मुकाबले 28.5% की गिरावट के साथ 4,569 इकाई रह गयी।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 19,137.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 19,260.00 रुपये पर खुलने के बाद 19,558.00 रुपये तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 325.30 रुपये या 1.70% की बढ़ोतरी के साथ 19,463.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,111.14 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 29,799.95 रुपये और निचला स्तर 18,222.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख