शेयर मंथन में खोजें

निर्यात में बढ़ोतरी के बावजूद फिर घटी एस्कॉर्ट्स (Escorts) की कुल बिक्री

जून 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 38.7% की बढ़ोतरी हुई है।

मगर इसी अवधि में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11.4% की गिरावट दर्ज की गयी।
एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जून 2018 में 9,758 इकाई से घट कर 2019 के इसी महीने में 8,648 इकाई रह गयी, जबकि निर्यात 225 इकाई के मुकाबले 312 इकाई हो गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल जून ट्रैक्टर बिक्री 9,983 इकाइयों के मुकाबले 10.2% की गिरावट के साथ 8,960 इकाई रह गयी।
बिक्री में गिरावट के बावजूद एस्कॉर्ट्स के शेयर में 4% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 536.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 537.00 रुपये पर खुलने के बाद 562.65 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 21.45 रुपये या 4.00% की बढ़ोतरी के साथ 558.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,845.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 943.60 रुपये और निचला स्तर 519.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख