शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर तक फिसला एनसीसी (NCC) का शेयर

सेंसेक्स में 277 अंकों की बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में करीब 3.5% की कमजोरी दिख रही है।

अभी तक के सत्र में एनसीसी का शेयर अपने एक महीने के निचले स्तर तक भी फिसला है।
एनसीसी ने जून 2019 में कुल 358.9 करोड़ रुपये के 2 नये ठेके मिलने की घोषणा की है। सकारात्मक घोषणा के बावजूद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।
एनसीसी को मिली परियोजनाओं में 163.8 करोड़ रुपये का ठेका सड़क निर्माण और 195.1 करोड़ रुपये के ठेके विद्युत विभाग में प्राप्त हुए हैं।
बीएसई में एनसीसी का शेयर 97.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 98.60 रुपये पर खुलने के बाद 92.50 रुपये तक गिरा, जो इसके पिछले एक महीने का सबसे निचला स्तर है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 3.40 रुपये या 3.48% की गिरावट के साथ 94.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,658.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 119.15 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख