शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा के बाद रिलायंस पावर (Reliance Power) के लेनदारों ने किया आईसीए करार

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के बाद अनिल अंबानी समूह की रिलायंस पावर (Reliance Power) के लेनदारों ने इंटर-क्रेडिटर समझौते (आईसीए) पर हस्ताक्षर कर दिये।

इससे रिलायंस इन्फ्रा के बाद रिलायंस पावर को भी समाधान योजना लागू करने के लिए 180 दिनों की मोहलत मिल गयी है।
रिलायंस पावर के 100% (कुल 6) लेनदारों ने आईसीए पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
आरबीआई के नियमानुसार समाधान योजना के लिए ऋण मूल्य के 75% ऋणदाताओं और ऋणदाताओं की संख्या में से 60% का सहमत होना जरूरी होता है।
आईसीए से सभी ऋणदाताओं को सामूहिक रूप से कंपनी के ऋण के लिए एक समाधान तय करने की सुविधा देता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 4.21 रुपये पर ही बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,180.96 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 39.25 रुपये और निचला स्तर 3.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख