शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को यूएसएफडीए से मिली स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट, शेयर मजबूत

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अपने नागपुर संयंत्र के लिए स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का निरीक्षण 5 से 8 अगस्त के दौरान किया था, जो बिना किसी फॉर्म 483 टिप्पणी के पूरा हुआ।
नागपुर सुविधा लुपिन की सबसे बड़ी और सबसे उन्नत ओरल सोलिड डोसेज सुविधा है, जिसका अनुपालन ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।
ईआईआर रिपोर्ट मिलने से ल्युपिन के शेयर में अच्छी मजबूती दिखी है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 726.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 728.00 रुपये पर खुल कारोबार के दौरान 746.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 13.90 रुपये या 1.91% की वृद्धि के साथ 740.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,509.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 914.00 रुपये और निचला स्तर 646.20 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख