शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँच दिन गिरने के बाद आज थोड़ा संभला टाटा पावर (Tata Power)

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में आज करीब आधा फीसदी की मजबूती आयी।

इससे पहले यह शेयर लगातार पाँच सत्रों में नीचे फिसला था। पिछले एक साल की अवधि में देखें तो शेयर में करीब 17.5% की गिरावट आयी है।
आज ऊर्जा शेयरों में खरीदारी के बीच टाटा पावर भी ऊपर चढ़ा। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 59.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 60.00 रुपये पर खुला और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में 60.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा।
अंत में कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.42% की मजबूती के साथ 60.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,242.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 50.40 रहा है।
गौरतलब है कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में 29 वर्षों के अनुभव के साथ टाटा पावर दुनिया की प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनियों में से एक और भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख