शेयर मंथन में खोजें

कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के निदेशक मंडल ने दी इकाई में निवेश बढ़ाने की मंजूरी

आज कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में कजारिया सेरामिक्स के इसकी सहायक कंपनी कजारिया प्लाईवुड (Kajaria Plywood) में निवेश पूँजी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। अब कंपनी कजारिया प्लाईवुड में मौजूदा 15 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 35 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकेगी।
दूसरी ओर बीएसई में कजारिया सेरामिक्स का शेयर 556.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 553.35 रुपये पर खुल कर 544.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार बंदी के समय कंपनी के शेयरों में 3.45 रुपये या 0.62% की बढ़ोतरी के साथ 559.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,899.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 648.85 रुपये और निचला स्तर 316.20 रुपये रहा है।
कजारिया सेरामिक्स स्वयं भी एक टाइल कंपनी है, जो सेरामिक, पॉलिश और चमकता हुए विट्रीफाइड टाइल्स का उत्पादन और कारोबार करती है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख