शेयर मंथन में खोजें

पीरामल फार्मा को सेबी से आईपीओ (IPO) के लिए मंजूरी

पीरामल फार्मा को आईपीओ (IPO) यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी को यह मंजूरी मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मिली है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकेगा।

 पीरामल फार्मा को एनसीएलटी (NCLT) से मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड से अलग होकर बनी है। कंपनी ने यह फैसला कॉरपोरेट संरचना को और आसान करने के मकसद से लिया है। पीरामल फार्मा लिमिटेड को सेबी से मंजूरी का खत मिल गया है। कंपनी को उम्मीद है कि मंजूरी मिलने के बाद अगले हफ्ते शेयर बाजार यानी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर शेयर लिस्ट हो जाएगा।

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होने के बाद पीरामल फार्मा लिमिटेड भविष्य के लिए तैयार होगी। इसके साथ ही कंपनी अब स्वतंत्र तरीके से अपनी वृद्धि रणनीति पर और फोकस कर पाएगी। इस डीमर्जर योजना के तहत पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले पीरामल फार्मा लिमिटेड के 4 शेयर मिलेंगे। पिरामल फार्मा के तहत पिरामल फार्मा सॉल्यूशंस यानी पीपीएस (PPS), पीरामल क्रिटिकल केयर यानी पीसीसी (PCC) और इंडिया कंज्यूमर हेल्थकेयर बिजनेस शामिल है जो ओवर द काउंटर उत्पाद बेचती है।

(शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख