शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.3% बढ़ा

निजी क्षेत्र के बैंक सिटी यूनियन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। सिटी यूनियन बैंक के मुनाफे में 4.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 209 करोड़ रुपये से बढ़कर 218 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 2.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 500.7 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर प्रोविजन में 7 फीसदी की कमी आई है।

चौथी तिमाही में सन फार्मा घाटे से मुनाफे में लौटी

चौथी तिमाही में सन फार्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। कंपनी जहां पिछले साल इसी तिमाही में जहां घाटे में थी, इस साल मुनाफे में लौट आई है। कंपनी पिछले साल के 2277 करोड़ घाटे के मुकाबले 1980 करोड़ रुपया मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की आय 9446 करोड़ रुपये से बढ़कर 10930 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

कमिंस इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा

कमिंस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफा 189 करोड़ रुपये से बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्टैंडअलोन आय 1493 करोड़ रुपये से बढ़कर 1926 करोड़ रुपये तक के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं कामकाजी मुनाफा 206 करोड़ रुपये से बढ़कर 326 करोड़ रुपये हो गया है।

Page 262 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख